Friday, April 8, 2022

गेहूं के चोकर के फायदे in hindi

गेहूं का चोकर कब्ज दूर करने मैं महत्वपूर्ण औषधि है। कब्ज दूर करने के साथ-साथ इसका सेवन करने से निम्नलिखित लाभ भी प्राप्त होते हैं -

By Rachna Mishra 


१. यह माल को सूखने नहीं देता। यह मल को पतला तथा मुलायम बनाता है ।आंतों मरोड़ नहीं पैदा होती। मल बिना जोर लगाए आसानी से निकल जाता है।

२.यह देखने में खुरदुरा है परंतु खाते समय मुंह की लार से मुलायम हो जाता है ।यह मुंह की लार को काफी मात्रा में समेट लेता है जोभोजन के पचने में सहायता करता है।

३. चोकर युक्त आटे की रोटी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हितकर है ।इसे सब्जी, दूध ,दही ,सलाद शहद में मिलाकर भी खाया जा सकता है ।गुड़ में मिलाकर लड्डू बनाया जा सकता है।

४. यह कैंसर दूर रखता है तथा आंतों की सुरक्षा करता है, अमाशय के घाव को ठीक करता है। हृदय रोग से बचाता है, कैलोस्ट्राल से रक्षा करता है।चोकर से नहाने से चर्म रोग ठीक होता है।

५.मोटापा घटाने के लिए चोकर महत्वपूर्ण औषधि है। ये मधुमेह निवारण में भी काम आता है।

५.चोकर से बिस्किट,  हलवा, इडली, डोसा, कचौड़ी बना सकते है।सरसों के साग में भी चोकर का प्रयोग होता है।

६. छोटी मिल का सफाई से बना चोकर मोटा एवम अच्छा होता है।
 
७.चोकर खाने वालों का दिल दिमाग स्वस्थ रहता है, क्योंकि चोकर से पेट साफ हो जाता है। याद रखे कब्ज ही अधिकतर रोगों की जड़ है।

८.चोकर में प्रोटीन,वसा,कार्बोहाइड्रेट, कैलोरीज कैल्शियम, सोडियम, ऑक्जेलिक एसिड, पोटैशियम सल्फर क्लोरीन, जिंक, विटामिन ए, निकोटिन एसिड, फोलिक एसिड विटामिन के आदि पाया जाता है।

९. सभी प्रकार के अन्य रेशों (faibar) में गेहूं के चोकर को आदर्श स्थान मिला है , अर्थात गेहूं का चोकर आदर्श रेशा है।

१०. भोजन से गुणकारी चोकर को निकाल कर हम शरीर के साथ  अन्याय करते हैं।भोजन में चोकर को प्रधानता दे।

No comments:

Post a Comment

खीरा खाने के fayde

खीरे को फल एवं शाक दोनों ही रूप में जाना जाता है। यह शरीर में खनिज लवण तथा विटामिंस की पूर्ति के लिए उत्तम आहार है। खीरा रोज उपयोगी फल के सा...